होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Featured Image

admin

Updated At: 19 Jan 2023 at 10:06 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ही शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज उम्र विपक्षी टीम साल
शुभमन गिल 23 साल 132 दिन न्यूजीलैंड 2023
ईशान किशन 24 साल 145 दिन बांग्लादेश 2022
रोहित शर्मा 26 साल 186 दिन ऑस्ट्रेलिया 2013
इसके अलावा गिल वनडे में सबसे कम उम्र में एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था। इन दोनों खिलाड़ियों 24 पारियों में एक हजार वनडे रन बनाए थे। वहीं, शुभमन गिल ने 19 वनडे पारियों में ही एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार पूरे करने के मामले में गिल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के फखर जमान ने 18 वनडे पारियो में एक हजार बनाए थे। वह इस मामले में सबसे तेज हैं। वहीं, 19 पारियों में एक हजार रन बनाने वाले शुभमन गिल पाकिस्तान के इमाम उल हक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सबसे कम पारियो में एक हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज 18 पारीः फखर जमान 19 पारीः इमाम उल हक/शुभमन गिल 21 पारीः विवियन रिचर्ड्स, केविन पीटरसन/जॉनथन ट्रॉट/क्विंटन डिकॉक, बाबर आजम, रासी वान डर डुसेन वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर शुभमन गिल ने अपनी 208 रन की पारी के साथ ही सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1999 में हैदराबाद के ही मैदान में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 186 रन की पारी खेली थी। अब तक यह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था। शुभमन गिल ने दोहरे शतक के साथ सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2007 में नाबाद 181 रन बनाए थे। वहीं, डी चलघन चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 1994 में नाबाद 169 रन की पारी खेली थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement