सिमडेगा टीम ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची: : स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली को 9-0 से हराकर सिमडेगा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Faizan Ashraf
Updated At: 10 Apr 2025 at 07:53 AM
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 से 12 अप्रैल तक आयोजित सातवीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने तीसरे मैच में सिमडेगा ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली को 9-0 से पराजित किया।
मैच की शुरुआत में ही सिमडेगा की स्वीटी डुंगडुंग ने पहले ही मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। तीसरे मिनट में संदीपा कुमारी ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ टाइम के बाद सिमडेगा की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार सात गोल किए और 9-0 से मैच अपने नाम किया। स्वीटी डुंगडुंग, राजमुनी कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने दो-दो गोल किए, जबकि रीना कुल्लू, संदीपा कुमारी और पुनीता मांझी ने एक-एक गोल किया।
सिमडेगा टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक संदीप कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने टीम को बधाई दी है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement