होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

हादसे का शिकार हुए सिंगर एपी ढिल्लन! फैंस मांग रहे सलामती की दुआएं

Featured Image

admin

Updated At: 01 Nov 2022 at 09:01 PM

मशहरू सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर को गंभीर चोटें आई हैं, इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अपने चहेते सिंगर को यूं तकलीफ में देख फैंस परेशान हैं और एपी ढिल्लन की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। साथ ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर एपी ढिल्लन जख्मी कैसे हुए! इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर एपी ढिल्लन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सिंगर को इतनी गंभीर चोट कैसे आईं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि इंटरनेशनल टूर के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई हैं। इसकी वजह से लॉस एंजिल्स में उनके कॉन्सर्ट कैंसिल हो गए हैं।फैंस से मांगी माफी! एपी ढिल्लन ने एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कैलिफोर्निया में अपने चाहने वालों के साथ यह खबर शेयर करते हुए मेरा दिल भारी है कि लॉस एंजिल्स में मेरे शो पोस्टपोन किए जा रहे हैं, क्योंकि टूर के दौरान मैं अचानक घायल हो गया हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा। हालांकि, मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए बेकरार हूं और मेरी वजह से आपको किसी भी तरह की परेशानी हुई हो तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'जल्द मुलाकात का किया वादापोस्ट में एपी ढिल्लन ने कुछ ही हफ्तों के अंदर फैंस से मिलने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि आपके टिकट्स नए शेड्यूल किए गए शोज के लिए वैलिड रहेंगे। बता दें कि एपी ढिल्लन के प्रति फैंस में गजब का क्रेज देखा जाता है। उनके गानों के लिए फैंस की दीवानगी देखते बनती है। सोशल मीडिया पर सिंगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके शोज दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement