ऐसा रहा एक्ट्रेस का सफर, 11 साल में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं परिणीति

admin
Updated At: 22 Oct 2022 at 05:11 PM
हाल ही में फिल्म कोड नेम तिरंगा में नजर आईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन जन्मी परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में अपनी धांसू एंट्री की थी। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म के बाद पर परिणीति ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड में कैसा रहा परिणीति चोपड़ा का अब तक का सफर-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में तेज परिणीति 17 साल की उम्र में ही इंग्लैंड चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में अपनी ट्रिपल डिग्री पूरी की। इसके अलावा परिणीति ने संगीत में बीए ऑनर्स किया हुआ है। अभिनय के अलावा एक्ट्रेस कई बार अपनी गायिकी के हुनर का परिचय देते भी नजर चुकी हैं। अपने अभिनय करियर के दौरान परिणीति कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जहां गोलमाल अगेन में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करती नजर आईं तो वहीं फिल्म केसरी में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिख चुकी हैं। इतना ही नहीं परिणीति जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करती नजर आने वाली हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement