होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

'हर हर महादेव' की ऐसी है हालत, 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' को भी पछाड़ देगी 'कांतारा'?

Featured Image

admin

Updated At: 28 Oct 2022 at 04:55 PM

बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार की फिल्में राम सेतु और थैंक गॉड लगी हों, लेकिन अभी भी टिकट खिड़की पर राज कांतारा का ही चल रहा है। राम सेतु और थैंक गॉड को सिनेमाघरों में रिलीज हुए महज तीन दिन का ही समय हुआ है और अभी से इन दोनों फिल्मों की हालत खराब है। वहीं हर हर महादेव की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है। इसी बीच गुरुवार को इन फिल्मों के कलेक्शन आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का सभी को इंतजार रहता है, लेकिन इस साल अक्षय कुमार दर्शकों का कुछ खास मनोरंजन नहीं कर पाए हैं। राम सेतु से भी फैंस को काफी उम्मीद थी, लेकिन अक्षय कुमार यहां भी फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। ‘राम सेतु’ ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 11.4 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसमें और भी कमी आई है।शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 34.45 करोड़ रुपये हो गई है।अजय देवगन काफी दिनों के बाद सिनेमाघरों में वापस आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। अब अजय भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम होते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन की थैंक गॉड को भी रिलीज हुए तीन दिनों का वक्त बीत गया है। लेकिन अजय देवगन की इस फैमिली एंटरटेनर की कमाई का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है। पहले दिन महज 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार वाली यह फिल्म दूसरे दिन से ही सुस्त होने लगी थी। बुधवार को फिल्म ने 25 प्रतिशत गिरावट के साथ सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। गुरुवार को फिल्म ने केवल  4 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये हो गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement