ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने की सलामती की दुआ

admin
Updated At: 14 Jan 2023 at 05:51 PM
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब है। वह कोरोना संक्रमण और निमोनिया की चपेट में है। इसके बाद से वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए खुद यह जानकारी फैंस से साझा की। ललित मोदी को एक सप्ताह में दो बार कोविड संक्रमण हुआ है। खेल तथा फिल्म जगत के तमाम सितारे ललित मोदी की सेहत की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी ललित मोदी के पोस्ट पर कमेंट कर जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।ललित मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो पोस्ट साझा किए। उन्होंने बताया पिछले दो सप्ताह में उन्हें दो बार कोविड पॉजिटिव पाया गया। कोविड के बाद उन्हें निमोनिया हो गया। उन्होंने लिखा, 'दो सप्ताह में डबल कोविड के साथ तीन सप्ताह का एकांतवास, साथ ही इन्फ्लुएंजा और गहरे निमोनिया और कई बार वापसी की कोशिश। आखिर में दो सुपरस्टार डॉक्टर्स और अपने बेटे की मदद से लंदन वापसी हुई, जिन्होंने मेरे लिए इतना कुछ किया।' ललित मोदी ने इसके साथ लिखा, 'मेक्सिको से लंदन तक की फ्लाइट अच्छी थी। दुर्भाग्य से अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हूं। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी का आभारी हूं। सभी को प्यार।' इसी पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्हें बाहरी ऑक्सीजन लेते हुए देखा जा सकता है।इसके अलावा ललित मोदी ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट भी साझा किया है। जिसमें उन्हें दो डॉक्टर्स के साथ देखा जा सकता है। इनमें से एक डॉक्टर मेक्सिको के हैं, जबकि दूसरे डॉक्टर लंदन के हैं, जो मेक्सिको आए हैं। ललित मोदी ने पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन में दोनों डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि ललित मोदी को एयरलिफ्ट कराकर मेक्सिको से लंदन लाया गया। बता दें कि मेक्सिको सिटी से ललित मोदी को उनके बेटे और डॉक्टर्स एयरलिफ्ट कराकर लंदन ले गए, जहां उनका इलाज कराया जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement