होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

कारोबारी के काले कारनामे: सालों 'खेला' महिला खिलाड़ी की अस्मत से, अबॉर्शन कराया, फिर बोला- तुम छोटी जाति की

Featured Image

admin

Updated At: 18 Nov 2022 at 03:35 AM

रायगढ़ में एक कारोबारी की महिला खिलाड़ी से प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। कारोबारी ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ लिवइन में रहा और कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो दो बार अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की ने दबाव बनाया तो बोला कि तुम छोटी जाति की हो। अब लड़की की शिकायत पर पुसौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक, यह कहानी शुरू हुई रायगढ़ में 24 जनवरी 2009 में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान। टूर्नामेंट में जशपुर जिले से एक अनुसूचित जाति की लड़की भी टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी। यहीं पर लड़की की दोस्ती रायगढ़ के कालिंदीकुंज निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। आरोप है कि साल 2012 में मनोज ने लड़की को मिलने के लिए पुसौर बुलाया और भरोसा जीतने अपने घर वालों से मिलवाने ले गया। [caption id="attachment_8771" align="alignnone" width="300"] आरोपी मनोज कुमार [/caption] 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गला दबाकर हत्या, घर से तीन किमी दूर तालाब में मिला शव जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी, कहकर अबॉर्शन कराया आरोपी इस दौरान उससे शादी और प्यार की कसमें खाता रहा। दोनों सालों तक लिवइन में रहे। इस दौरान लड़की को लेकर आरोपी जयपुर, दिल्ली और ओडिशा घुमाने ले जाता रहा। वहां कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की ने शिकायत में बताया कि वह साल 2018 में गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी कहकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच लड़की दूसरी बार गर्भवती हुई तो फिर से उसका अबॉर्शन करा दिया। बोला-मजबूरी में शादी की, मंदिर में मांग भरी लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच इन सबके बाद भी ठीक चल रहा था। अचानक 9 फररी 2019 को मनोज ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की को इसका पता चला और उसने सवाल किया तो आरोपी ने कहा कि उसने मजबूरी में शादी की है। पत्नी बहुत झगड़ा करती है, वह उसे छोड़ देगा। आश्वासन देने के साथ ही मनोज एक मार्च 2022 को महाशिवरात्री के दिन लड़की को रायगढ़ के कनकतूरा शिव मंदिर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। सुघ्घर पढ़वईया योजना:बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को मिलेगा प्रमाण पत्र और पुरस्कार नशे की हालत में लड़की से की मारपीट आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। हालांकि अब महिला खिलाड़ी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके चलते आरोपी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह छोटी जाति की है। 12 अक्टूबर 2022 को आरोपी को बच्चा हुआ तो उसने जिस मकान में लड़की के साथ रहता था, उसका किराया भी देना बंद कर दिया। इसके बाद लड़की ने सारी आरोपी की बड़ी बहन को बताई। पता चलने पर नशे की हालत में आरोपी ने मारपीट की। इस पर लड़की थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। [caption id="attachment_8770" align="alignnone" width="300"] एडिशनल एसपी संजय महादेवा
एडिशनल एसपी संजय महादेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी[/caption] लड़की नाबालिग रही तो पॉक्सो भी लगाएंगे एडिशनल एसपी संजय महादेवा का कहना है कि मामले में एक नवंबर को ही एफआईआर हो चुकी है। धारा 376, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की उम्र अभी 23 साल है। मामले की जांच कर रहे हैं। अगर लड़की वारदात के दौरान नाबालिग निकली तो पॉक्सो भी लगाया जाएगा। आरोपी मनोज किसी ऑटो शो रूम का मालिक है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, लेकिन पुलिस टीम छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement