होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

*राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासीनृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, राज्य सरकार द्वारा राज्यों व पड़ोसी देशों के कलाकारों-प्रतिनिधियों को किया जा रहा है आमंत्रित*

Featured Image

admin

Updated At: 21 Oct 2022 at 04:16 AM

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 23वें राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
  राज्य सरकार द्वारा इस आयोजन को और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देश के सभी राज्यों केन्द्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व प्रमुखों सहित विभिन्न देशों व गणराज्यों के प्रतिनिधियों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने व अपने देश की कला-संस्कृति, परम्परा, उत्सव आदि पर आधारित नर्तक दलों को लेकर महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।   राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ आदिवासियों द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर वहंा के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशाषकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा को विधायक दालेश्वर साहू ने पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी को, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरूण मेहता को और लघु वनोपज संघ के जीएम एस. मनीवासगन ने तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री थांगम थेन्नारासु को आमंत्रित किया है।   गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला संस्कृति, रीति-रिवाज, उत्सव, परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा देश के राज्यों सहित विश्व के अन्य देशों में निवासरत आदिवासी लोगों के कला-संस्कृति के आदान-प्रदान के उद्देश्य से भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है।   उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पिछले वर्ष भारत के 25 राज्यों के 1400 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया, वहीं श्रीलंका, बेलारोस, युगांडा, बांग्लादेश सहित छः से अधिक देशों के मेहमान कलाकारों ने अपने देश की कला-संस्कृति की छटा बिखेरी थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement