होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


**Rape on pretext of marriage, accused arrested**Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian Army

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा

Featured Image

admin

Updated At: 29 Oct 2022 at 05:17 AM

महासमुंद / सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वाेच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजन के संबंध में पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के परिपालन में जिला मुख्यालय महासमुंद में जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद से एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री अदनान पॉल ने समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडियाकर्मियों, एन.सी.सी., स्काउट्स एंड गाईड, एन.एस.एस., राजीव युवा मितान क्लब, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं, वन विद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों, खेल संघ के पदाधिकारी, खिलाडियों को एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया है। 31 अक्टूबर को शिक्षा विभाग और राजीव युवा मितान क्लबों के द्वारा भी जिले में एकता दौड़ कराई जाएगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement