नए साल का अनोखा स्वागत,पीत वस्त्रों से सराबोर हुआ नगर,गायत्री परिवार ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा,झूमते गाते भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत।

admin
Updated At: 02 Jan 2023 at 01:20 AM
बगीचा 01 जनवरी 2023
जशपुर जिले के बगीचा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जिसमें भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गई इसके साथ ही लगभग ढाई हजार मात्र शक्तियों ने अपने सिर पर कलश धारण किया वही देव कन्याओं ने वेद पुराण उपनिषद रामायण गीता को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया|।
उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 4 जनवरी तक गायत्री प्रज्ञा पीठ बगीचा के मंगल भवन प्रांगण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत में कलश शोभायात्रा गायत्री मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग में होते हुए डोडकी नदी पहुंची जहां मातृशक्ति ने कलशों में जल भरकर कलशों को यज्ञशाला में स्थापित किया।
शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ब्रम्हवादिनी महिला टोली में श्रीमती श्यामा जीजी,श्रीमती अरुंधति जीजी,श्रीमती द्रौपदी जीजी,श्रीमती सविता जीजी,श्रीमती आरती जीजी,श्रीमती लक्ष्मी जीजी, रामेश्वर सुखवाल जी, मनीष जी शामिल हैं।जिनके द्वारा कलश धारण किए मातृशक्तियों की आरती की गई।तिलक लगाकर टोली का स्वागत वरिष्ठ परिजन श्रीमती कलावती सोनी,समाजसेवी श्रीमती गीता सिन्हा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,प्रमुख यजमान श्रीमती अमृता अग्रवाल,महिला मंडल प्रमुख श्रीमती ममता यादव ने किया।
https://admin.cgnow.in/may-the-new-year-2023-bring-good-health-happiness/
ब्रह्मवादिनी टोली प्रमुख श्रीमती श्यामा जीजी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन को सफल बनाने के दो ही रास्ते हैं आवश्यकताएं कम करें और परिस्थितियों से तालमेल बिठाए।उन्होंने बताया कि मनुष्यता और धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए माता गायत्री और पिता तुल्य यज्ञ अत्यंत आवश्यक है। हम सभी को यज्ञ के साथ माता गायत्री का अनुसरण करना चाहिए अपने जीवन को धन्य बनाना हो तो माता गायत्री से सद्बुद्धि की कामना करें।क्योंकि गायत्री अर्थात सद्बुद्धि यज्ञ अर्थात सत्कर्म।आज व्यक्ति और विश्वासी हो गया है। क्योंकि उसके विचार बिगड़ गए हैं और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य ने युग निर्माण के माध्यम से विचार क्रांति का अभियान चलाया है। गायत्री सद्बुद्धि का मंत्र है हर कोई इसका जाप कर सकता है। लोग भ्रमित रहते हैं कि गायत्री के जप के लिए दुर्व्यसनों का त्याग करना पड़ता है। जबकि गायत्री मंत्र के जप से स्वयमेव ही सभी दूर व्यसनों का त्याग हो जाता है और आपको सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।इसके साथ ही आपकी आत्मा व आत्मिक व आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
https://admin.cgnow.in/year-ender-2022-read-these-incidents-which-were-in-headlines-in-chhattisgarh-this-year-sour-sweet-memories/
कलश शोभायात्रा में पत्थलगांव क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भाई बहनों ने नृत्य के साथ नगर में झूमते हुए शक्ति का संचार किया।वहीं जशपुर,कुनकुरी,गेरसा,सीतापुर, बोदा,दुर्गापारा,बिमडा, कलिया,बछरांवा,शाहीडाँड़ समेत बगीचा के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।लगभग 5 हजार की संख्या में परिजन व नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।विश्रामपुर से पधारे विमल रजक,पप्पू ठाकुर की टीम ने यज्ञशाला की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा,बजरंग अग्रवाल,प्रमोद गुप्ता,संतोष गुप्ता,पंकज जैन समेत गायत्री परिजनों ने कलश शोभायात्रा में विशेष सहयोग
https://admin.cgnow.in/bike-caught-fire-after-collision-with-a-truck-standing-on-the-road-two-including-police-constable-died/









Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement