छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है हल्की बारिश, 11 से ठंड में होगी बढ़ोतरी

admin
Updated At: 09 Jan 2024 at 03:19 PM
देश में 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।
सोमवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
11 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की लेंगे बैठक
सोमवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान बढ़ा है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड बनी हुई है। इस महीने रायपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे नहीं आया है। दिसंबर माह में अधिक ठंड पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री अच्छी रही।
न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement