होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

26 साल के युवक के बैग में 800 साल पुरानी 'गर्लफ्रेंड', पेरू के इस मामले ने सभी को किया हैरान

Featured Image

admin

Updated At: 01 Mar 2023 at 08:52 PM

हैरान हो गए न। लेकिन पेरू में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद हुई है। कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो फूड डिलीवरी बॉय ने हैरान कर देने वाली बात कह दी। उसने कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दरअसल पेरू पुलिस ने मंगलवार को 26 साल के जूलियो सीजर बरमेजो को हिरासत में लिया। जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। ममी उसी बैग में थी, जिसका प्रयोग जूलियो लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने के लिए करता था।  पुलिस की पूछताछ में उसने हैरान करने वाली बातें कहीं। दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम 'जुनीता' रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। वह मेरी अध्यात्मिक प्रेमिका है। वह इसे अपने दोस्तों को दिखाने ले जा रहा था।पेरू के संस्कृति मंत्रालय का इस मसले पर बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक 'मम्मीफाइड वयस्क पुरुष' था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील से अधिक) दक्षिण-पूर्व में ये जगह है। मंत्रालय के एक विशेषज्ञ ने कहा, 'यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, 'रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से इस ममीकृत अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement