*ईश्वर को पाने के लिए ज्ञान के साथ समर्पण भी जरूरी - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

admin
Updated At: 08 Oct 2022 at 04:59 AM
रायपुर 7 अक्टूबर 2022 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में स्वयं सिद्ध फाउंडेशन द्वारा आयोजित मोटिवेशनल स्पीकर एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी के कृष्ण भक्त चरित्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ज्ञान के साथ समर्पण होने पर ही भक्त को ईश्वर की प्राप्ति होती है। हर क्षेत्र में समर्पण का विशेष महत्व है। उन्होंने एक लघु कहानी के माध्यम से भक्त के समर्पण की महिमा का बखान किया। मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी द्वारा मधुर संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे कृष्ण भक्त चरित्र कथा की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री का स्वयं सिद्ध फाउंडेशन द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्वयं सिद्ध फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी देन गीता है। वेदव्यास जी को जब गीता की रचना से संतुष्टी नहीं मिली तो, उन्होंने कृष्ण बाल लीला का वर्णन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मां अपने बच्चे में कृष्ण का रूप देखती है। मां अपने बच्चे को लल्लन और कान्हा कहकर पुकारती हैं।
<
मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने सुमधुर संगीत और मंत्रोच्चार के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्संगी कभी निराश नहीं होते। समर्पण में सुख मिलता है। भक्त की उम्मीद केवल भगवान से रहती है। इसलिए भक्त की उम्मीद कभी खत्म नहीं होती।





Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement