होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का IPL टीम के लिए हुआ चयन, राजनांदगांव के अजय चेन्नई सुपर किंग्स में दिखाएंगे जलवा, पंजाब किंग्स से खेलेंगे हरप्रीत

Featured Image

admin

Updated At: 25 Dec 2022 at 01:03 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रहने वाले अजय मंडल का चयन आईपीएल में हुआ है। वह 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। इससे उनके परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को लोग प्रदेश की उपलब्धि मान रहे हैं। इस साल छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन आईपीएल टीम के लिए हुआ है। इसमें से एक राजनांदगांव जिले के बसंतपुर निवासी अजय मंडल हैं। अजय का चयन चेन्नई सुपर किंग्स टीम में हुआ है। अजय को चेन्नई सुपर किंग ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है। वहीं उनके टीम में शामिल होने के बाद परिजनों और जिले में खुशी की लहर है। अपने पहले ही मौके पर वह चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम में अपनी जगह बनाई है। अजय मंडल ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। छत्तीसगढ़ से आईपीएल में चयनित होने वाले दूसरे खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया है। हरप्रीत का चयन पंजाब किंग्स में हुआ है। इन खिलाड़ियो के चयन से प्रदेशवासी काफी खुश हैं। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों का आईपीएल में चयन होना उनके लिए गर्व की बात है। उनके माता-पिता ने कहा कि जब उन्हें सेलेक्शन का पता चला तो उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने अजय को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्रिकेट खिलाड़ी अजय मंडल का चयन आईपीएल में होने पर उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को अजय व हरप्रीत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। अजय के कोच ने बताया कि वह काफी मेहनती हैं। यदि देर रात भी किसी टूर से लौटा है तो सुबह ग्राउंड पर ही मिलेंगे। वह अंडर-14 से लेकर रणजी तक खेल चुके हैं। वह रणजी में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। वह एक आल राउंडर खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement