राजधानी में धर्मांतरण का मामला, पीड़िता का आरोप धर्म बदलने कर रहे प्रताड़ित

admin
Updated At: 03 Nov 2022 at 12:07 PM
हिंदु जागरण मंच ने महिला को सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की प्रशासन और पुलिस के पांच दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गांधीनगर निवासी पीड़िता ने शिकायत की है। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है
हिंदू जागरण मंच भोपाल इकाई के प्रांत सह संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गांधी नगर में पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने वाले महिला और उसके बच्चे को सुरक्षा और संरक्षण देने की मांग की गई है।
हिंदु जागरण मंच ने बताया कि गांधी नगर की महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी है। अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी महिला ने ने शिकायत में बताया है कि उसको आते जाते छेड़ा जाता है और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाता है। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।
महिला के द्वारा लिखित में अब्दुल रहमान, फिरोज आबिद, असलम के नाम लिख गए हैं। जिनके ऊपर सरेआम छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हिंदु जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्र लिखकर महिला की सुरक्षा और संरक्षण पुलिस की तरफ से उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि जिससे महिला अपने दैनिक कार्य कर सकें और अपने बच्चे का पालन पोषण भी कर सकें।
साथ ही मंच की तरफ से उन्होंने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। शर्मा ने कहा कि महिला को संविधान के अनुसार अपने धर्म का अनुसरकरते हुए जीने तथा रहने का अधिकार प्रदान किया गया है। जिसका पालन कराने को कहा गया है। मंच की तरफ से प्रशासन और पुलिस के पांच दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement