विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट साझा कर बताया पल्लवी जोशी का हाल, कहा- 'पैर पर चढ़ गई थी कार'

admin
Updated At: 18 Jan 2023 at 06:34 PM
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ बीते दिनों एक हादसा हो गया था। हैदराबाद में हुए एक्सीडेंट के बाद वह घायल हो गई थीं। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा तब हुआ जब वह वहां पर अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रही थीं। वहीं, अब उनके पति और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर फैंस को न सिर्फ धन्यवाद कहा, बल्कि उनकी तबियत के बारे में जानकारी भी दी।हाल ही में, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी पल्लवी के तबियत की खैर-खबर फैंस संग साझा की। विवेक ने लिखा, 'पल्लवी जोशी की तरफ से मैं उनके सभी फैंस और शुभचिंतकों को उनकी चिंता करने लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कार उनके पैर पर चढ़ गई थी। ऐसे में उनकी हड्डी टूट गई और इसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा, लेकिन आज वह हिम्मत करके अपना शॉट देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंची और लंगड़ाकर चल रही थीं, जिससे शो जारी रहना चाहिए।' बता दें कि विवेक के इस पोस्ट के बाद फैंस को पल्लवी की हेल्थ के बारे में पता चला। वहीं, फैंस इस पर कमेंट कर पल्लवी के जल्द ठीक होने की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाइए पल्लवी।' एक और यूजर ने लिखा, 'सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि आप सेट पर वापस आ गई हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम करके दिखाएंगे।'आपको बता दें कि पल्लवी के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब शूटिंग सेट पर एक गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी। उस गाड़ी ने पल्लवी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से उन्हें चोटें आईं। इसके तुरंत बाद उन्होंने उस सीन को शूट किया और फिर डॉक्टर के पास मरहम-पट्टी करवाने के लिए गईं। अब पल्लवी की हालत ठीक बताई जा रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement