होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

Weather: मानसून के 48 घंटे में पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना, उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद देगा दस्तक

Featured Image

admin

Updated At: 09 Jun 2023 at 01:14 PM

केरल में दस्तक के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक इसके उत्तर भारत पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर केरल में एक जून तक मानसून आ जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह देरी से को केरल के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में पांच दिन की देरी से इस साल 20 जून के बाद मानूसन के आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में बारिश का इंतजार एक हफ्ते के अंदर खत्म हो सकता है। इसके अलावा राजस्थान में आठ दिन देरी से जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफान बिपरजोय अरब सागर से उत्तर की ओर बढ़ रहा... चक्रवाती तूफान बिपरजोय के बारे में मौसम विभाग ने बताया, अरब सागर में एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि यह कुछ समय के लिए उत्तर की ओर बढ़ेगा जिसके बाद यह उत्तर पश्चिम की ओर अपनी दिशा बदल देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय गुरुवार रात 23.30 बजे गोवा के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 840 किमी और मुंबई के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 870 किमी पर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।। अगले दो दिनों में लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून आने में देरी चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन सप्ताह में बारिश शुरुआती कमी की भरपाई कर देगी। कुछ हिस्सों में बारिश, नौ जिलों में यलो व एक में ऑरेंज अलर्ट मानसून की दस्तक के बाद मौसम विभाग ने केरल नौ जिलों में यलो व कोझिकोड में में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 6 से 20 सेमी बारिश और यलो अलर्ट में 6 से 11 सेंटीमीटर बारिश होती है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। केरल के कासरगोड जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement