होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

कब खत्म हो रहा है मलमास, इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Featured Image

admin

Updated At: 14 Aug 2023 at 05:00 AM

इस साल मलमास का समापन 15 अगस्त 2023 को हो रहा है। इस दिन सावन अधिक मास की अमावस्या तिथि भी है। अधिक मास या मलमास की शुरुआत इस साल 18 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से हुई थी। हिंदी कैलेंडर में यह महीना तीन साल में एक बार आता है। इस माह को बेहद ही दुर्लभ माना जाता है। जिस तरह सावन मास के स्वामी भगवान शिव होते हैं, वैसे ही अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। यही कारण है कि इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस मास में कई काम करने से जहां पुण्य फल मिलता है, वहीं कई काम इस माह में वर्जित माने गए हैं। इसका मतलब है कि इन कामों को इस महीने में नहीं करना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अब मलमास खत्म होने वाला है। ऐसे में इस दौरान जिन कार्यों पर रोक लगी थी वो पुन: शुरू हो जाएंगे। चलिए जानते हैं मलमास में किन कार्यों पर रोक लगी थी... मलमास खत्म होते ही शुरू हो जाएंगे ये मांगलिक कार्य मलमास या अधिक मास के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि वर्जित होते हैं। ऐसे में मलमास खत्म होते ही कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। हालांकि इस समय चतुर्मास चल रहे हैं और चतुर्मास के दौरान वैसे भी सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहती है। इसलिए शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर अभी भी रोक रहेगी। 2023 के बाद मलमास कब है? मलमास हर तीन साल बाद लगता है। ऐसे में 2023 के बाद मलमास 2026 में लगेगा। 2026 में 17 मई, रविवार के दिन शोभन योग और कृत्तिका नक्षत्र में ज्येष्ठ माह लगेगा। पुरुषोत्तम मास में कौन-कौन से कार्य करने चाहिए पुरुषोत्तम मास यानी मलमास में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस समय पूजा-पाठ के साथ ही तीर्थ यात्रा करना, पौधे लगाना, दान देना चाहिए और सार्वजनिक हित में काम करना चाहिए।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement