होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

250 की रफ्तार से हवाएं, बाढ़ में डूबे घर, तस्वीरों में न्यूजीलैंड में आए तूफान की तबाही

Featured Image

admin

Updated At: 14 Feb 2023 at 08:29 PM

न्यूजीलैंड में समुद्री तूफान 'गेब्रियल' का असर दिखने लगा है। इससे भारी तबाही होने की आशांका जताई गई है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड सरकार ने 'आपातकाल' घोषित कर दिया है। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है। अन्य दो आपातकाल 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी को दौरान लगाए गए थे।गेब्रियल तूफान के चलते यहां कई-कई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं और भारी बारिश भी हो रही है। 600 से ज्यादा फ्लाइट्स अब तक कैंसिल हो चुकी हैं। तूफान के चलते देश के उत्तरी इलाकों में 250 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। ऑकलैंड शहर में हवा की रफ्तार मंगलवार सुबह 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही।उत्तरी इलाके में करीब 40 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई गई है। तूफान के चलते व्यापक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। आइए जानते हैं इस तूफान के चलते न्यूजीलैंड में तबाही का क्या आलम है? इसका कितना असर पड़ा है?तूफान के चलते पिछले 24 घंटे में ऑकलैंड में चार इंच बारिश हो चुकी है। यहां समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गेब्रियल ने अभी सिर्फ दस्तक दी है। इतने में ही पॉवर लाइन्स, रोड और पेड़ों को नुकसान पहुंच चुका है। हजारों की संख्या में लोगों के घर बाढ़ में डूब चुके हैं। अगले 24 घंटे अहम हैं। इसमें काफी तबाही होने का आशंका जताई जा रही है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते हजारों घरों में बिजली नहीं आ रही है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी (Kieran McAnulty) ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसम घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है प्रधानमंत्री ने मदद के लिए 60 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। साथ ही कोस्ट लाइन के पास वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। 15 दिन पहले यानी 30 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड में भारी बारिश हुई थी। इसके बाद वहां बाढ़ आ गई थी। सड़कें जाम हो गईं थीं, घरों में पानी भर गया था। ऑकलैंड में चार लोगों की मौत हो गई थी।न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री ने कहा, 'हम आज और अधिक बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद कर रहे हैं। रविवार से, हम राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) प्रभावित क्षेत्रों की स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (सीडीईएम) टीमों के साथ संपर्क में थे ताकि इस बारे में जरूरी घोषणा की आवश्यकता का आकलन किया जा सके। मंगलवार का यह दिन है, जब राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा है। मुझे लगता है कि हमारी व्यवस्थाओं का मानदंड अब पूरा हो गया है और एक राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति मददगार साबित होगी।'

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement