होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

बिहान की महिलाएं वाशिंग पाउडर उत्पादन से कमा रही आर्थिक लाभ

Featured Image

admin

Updated At: 19 Nov 2022 at 05:13 PM

संजीव झा द्वारा जिले में बिहान की महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक गतिविधि के लिए समुचित प्रशिक्षण और व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप समूह की महिलाएं आर्थिक सफ़लता अर्जित कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम रजगामार की जय माता दी स्व सहायता समूह की महिलाएं वाशिंग पाउडर बना रही हैं। महिलाओं को वाशिंग पाउडर उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी मिल रही है। समूह की महिलाओं ने एक माह में 15 क्विंटल तक वाशिंग पाउडर का उत्पादन किया है। महिलाओं ने इसे बाजार में बेचकर 15 हजार रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे समूह की महिलाओं का आजीविका संवर्धन हो रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर ने बताया की जय माता दी स्व सहायता समूह का गठन 2019 में हुआ है। समूह को संचालित करने के लिए 15 हजार रुपए की चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश के 60 हजार रुपए की सहायता दी गई है। समूह की महिलाओं को व्यवसाय बढ़ाने के लिए बैंक से एक लाख रुपए का ऋण भी दिया गया है। समूह ने इस राशि से जुलाई 2020 में वाशिंग पाउडर तैयार करना शुरू किया कोरोना काल में समूह की महिलाओं ने वाशिंग पाउडर बेचकर अच्छा लाभ कमाया है। समूह की सदस्य गायत्री प्रजापति ने बताया कि समुह के 12 महिला सदस्यों को आरसेटी कोरबा के द्वारा एक सप्ताह का वाशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने यह व्यवसाय शुरू किया। वाशिंग पाउडर के लिए समूह कच्चा माल रायपुर से लाते हैं। महिलाएं कच्चे माल की सफाई,मिक्सिंग करके पैकेजिंग भी करती हैं। इस सारी प्रक्रिया के बाद एक किलो ग्राम पाउडर का पैकेट तैयार करने में 53 रुपए का खर्च आता है। इस एक किलो के पैकेट को सी मार्ट एवं स्थानीय बाजार में 63 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हैं। इस प्रकार एक किलो ग्राम वाशिंग पावडर की बिक्री पर 10 रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बीपीएम ने बताया कि समूह ने एक माह में 15 क्विंटल तक वाशिंग पाउडर तैयार करके स्थानीय बाजार में बेचा है। महिलाओं ने इसे बेचकर शुद्ध 15 हजार रुपए का लाभ कमाया है। समूह की अध्यक्ष कीर्ति प्रजापति का कहना है कि बिहान योजना महत्वपूर्ण और एक लाभकारी योजना है। इससे हम ग्रामीण महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण और व्यवसाय करने के लिए आर्थिक मदद मिलती है। जिससे हम ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement