थोक महंगाई दर में जनवरी में आई गिरावट, सब्जियों की कीमतें एक चौथाई तक कम हुईं

admin
Updated At: 14 Feb 2023 at 09:21 PM
थोक महंगाई दर में लगातार आठवें महीने में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा निर्माण क्षेत्र के उत्पादों, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में राहत के कारण दर्ज किया गया है। थोक महंगाई दर जनवरी 2022 में 13.68% दर्ज की गई थी। हालांकि जनवरी महीने में फूड इन्फ्लेशन 2.38 प्रतिशत बढ़ा है दिसंबर महीने में इसमें 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में थोक महंगाई दर में होने वाली गिरावट में मिनिरल ऑयल, केमिकल व केमिकल उत्पादों, वस्त्रों, क्रूड पेट्रोलियम और नैचुरल गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी का योगदान रहा।अनाज के मामले में थोक महंगाई दर में 2.41 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं सब्जियां 26.48 प्रतिशत तक सस्ती हुईं। ऑयल सीड्स की कीमतों में जनवरी 2023 में 4.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ईंधन और ऊर्जा बास्केट में थोक महंगाई दर 15.15 प्रतिशत दर्ज की गई। दिसंबर महीने में यह 18.09% थी। निर्माण क्षेत्र के उत्पादों के मामले में यह 2.99 प्रतिशत रही जो दिसंबर महीने में 3.37 प्रतिशत थी। बता दें कि सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर जनवरी महीने में बढ़कर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिसंबर 2022 में यह 5.72% थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement