नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा संचालनालय ने राज्य के चुनिंदा महाविद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा अनुमोदित पत्र 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर संचालकों को निर्देश दिया है कि वे संलग्न सूची में शामिल 68 महाविद्यालयों की विस्तृत जानकारी प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएं। सभी संबंधित महाविद्यालयों का डेटा निर्धारित प्रपत्रों में भरकर समन्वय शाखा की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
जशपुर के महाविद्यालयों की NAAC की ताज़ा रैंकिंग: बगीचा कॉलेज सबसे पीछे, जशपुरनगर और पत्थलगांव के संस्थानों ने ‘B’ ग्रेड के साथ अग्रणी
महाविद्यालयों के युक्तियुक्तकरण के लिए विभिन्न श्रेणियों में डेटा मांगा गया है, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या और कक्षाओं की स्थिति, निकटतम महाविद्यालयों से दूरी, नगरीय निकायों से दूरी की स्थिति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों तथा छात्राओं की संख्या, महाविद्यालय की पद संरचना, कार्यरत एवं रिक्त पदों का विवरण, गत पाँच वर्षों में प्राप्त कुल बजट, पोषक शालाओं में गत पाँच वर्षों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या, तथा कक्षा 12वीं में संकाय-वार (कला, विज्ञान, वाणिज्य) सीट और विद्यार्थियों की संख्या शामिल है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में संसाधनों का उचित प्रबंधन और शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
छत्तीसगढ़ में शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती

कम छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों की सूची जारी: कई कॉलेजों में शून्य से 100 तक ही दर्ज हैं छात्र
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए विद्यार्थियों की दर्ज संख्यावार महाविद्यालयों की विस्तृत सूची जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई शासकीय महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या बेहद कम है, यहाँ तक कि कई कॉलेज शून्य छात्र संख्या के साथ संचालित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब 75% से कम अटेंडेंस पर पेरेंट्स को जाएगा नोटिस, नया एकेडमिक कैलेंडर जारी
जारी सूची के अनुसार धमतरी, बस्तर, रायगढ़ और जशपुर जिले के कई महाविद्यालयों (जैसे- कुरुद का बी.ए.एल.एल.बी. नवीन शासकीय महाविद्यालय, नगरनार, किलेपाल, रायगढ़ का नवीन संगीत और शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय तथा फरसाबहार व करडेगा के शासकीय महाविद्यालय) में छात्र संख्या शून्य दर्ज की गई है। इसके अलावा, 1 से 100 तक छात्र संख्या वाले दर्जनों कॉलेज ऐसे हैं जहाँ स्नातक स्तर पर तो कुछ छात्र हैं, लेकिन स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) में विद्यार्थियों का नामांकन शून्य है। कम छात्र संख्या वाले इन महाविद्यालयों में बस्तर, कोरबा, धमतरी, बेमेतरा, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, और बीजापुर सहित अन्य जिलों के संस्थान शामिल हैं। इसी तरह 101 से 300 तक छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों की भी सूची तैयार की गई है, जहाँ शिक्षा व्यवस्था और संसाधनों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डेटा जुटाया जा रहा है।
बायो के छात्र भी अब बन सकेंगे डेयरी इंजीनियर: B.Tech डेयरी टेक्नोलॉजी में दाखिले के नए नियम लागू

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के 111 सरकारी कॉलेजों के पास नहीं है खुद का भवन




