बस्तर दशहरा: रावण दहन नहीं, देवी-देवताओं के मिलन का पर्व; 75 दिनों के ऐतिहासिक उत्सव का अलौकिक अंतिम पड़ाव शुरू
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। संघ प्रमुख 22 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके इस प्रवास को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दौरे के पहले दिन, 22 अक्टूबर की शाम डॉ. भागवत कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित विशेष बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस बौद्धिक वर्ग में मुख्य रूप से बिलासपुर जिले के संघ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही रहेगा।
प्रवास के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को संघ की प्रांतीय टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी शीर्ष संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, प्रांतीय टोली की इस बैठक में डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, स्वप्निल कुलकर्णी, अभयराम, नारायण नामदेव और चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य प्रमुख दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा।
23 अक्टूबर की देर शाम प्रांतीय टोली की बैठक संपन्न होने के बाद सरसंघचालक बिलासपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


