आज हो सकती है DA-DR में बढ़ोतरी की घोषणा,
भोपाल:
दीपावली के त्योहार से पहले प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई से राहत देने के लिए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सरकार से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि केंद्र सरकार की तुलना में राज्य के कर्मचारी पिछले 10 महीनों से अपने वाजिब हक से वंचित हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से,बिलासपुर में लेंगे बौद्धिक वर्ग और प्रांतीय टोली की अहम बैठक
केंद्र से 2% पीछे हैं राज्य के कर्मचारी
वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत मिल रही है। वहीं, भारत सरकार 1 जनवरी 2026 से ही अपने केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान कर रही है। राज्य के कर्मचारी केंद्र के समान 60 प्रतिशत DA/DR दिए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान कई प्रमुख त्योहार बीत चुके हैं, लेकिन सरकार ने महंगाई भत्ते और राहत में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इसके विपरीत, केंद्र सरकार ने त्योहारों को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा भी कर दी है। अब दीपावली का बड़ा पर्व नजदीक है, ऐसे में सरकार को तत्काल 2 प्रतिशत DA/DR बढ़ाकर कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देनी चाहिए।
थाली खाली होने की नौबत! 12 हजार स्कूलों में 6 महीने से मिड-डे मील का फंड अटका, संकट में लाखों नौनिहाल
22 अक्टूबर को लंच टाइम में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
लंबित मांग को लेकर कर्मचारी संगठन अब आर-पार के मूड में है। अपनी मांग के समर्थन में कर्मचारी 22 अक्टूबर को भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भोजनावकाश (लंच टाइम) के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राजधानी भोपाल में यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे केंद्रीय मुद्रणालय डाक भवन के सामने आयोजित किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि त्योहार से पहले सरकार ने इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


