जशपुर नगर: संगम सेवा दुर्गा पूजा गरबा महोत्सव 2026 के आठवें दिन संगम चौक पर आयोजित निःशुल्क गरबा महोत्सव में भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माता रानी की पारंपरिक धुवन आरती और सिंगल डांस की शानदार प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद 400 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने एक साथ गरबा और डांडिया कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मध्यप्रदेश में टीईटी की प्रक्रिया अंतिम दौर में, छत्तीसगढ़ में लिखित आदेश का इंतजार
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव शामिल हुए। उन्होंने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जशपुर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष डिंपल जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

अब नवमी के दीप गरबा और डायमंड रिंग पुरस्कार पर टिकी निगाहें प्रथम वर्ष आयोजित इस निःशुल्क गरबा महोत्सव को जशपुरवासियों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिल रहा है। अब सभी की निगाहें नवमी पर होने वाले विशेष दीप गरबा और संगम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को दी जाने वाली ‘डायमंड रिंग’ पर टिकी हैं।


