जशपुरनगर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौड़का चौरा के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों के जशपुर के ही निवासी होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से एक की पहचान राजू गुप्ता के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और डायल 112 मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया।
भक्ति संगीत की धुन में जमकर झूमें श्रद्धालु अक्स गरबा उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक गम्हरिया की ओर से गुमला की तरफ जा रहा था, जबकि कार गुमला की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रही थी। दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे, तभी दौड़का चौरा के पास नियंत्रण बिगड़ने से दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टिफिन हो या ऑथेंटिक बिरयानी — जशपुर के ‘टेस्ट ऑफ हाउस’ में मिलेगा घर जैसा स्वाद!



