नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को 20 साल की कैद
सक्ती: जिले के चंद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मिरौनी स्थित नवीन शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक की कार्यशैली और आचरण को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक कैलाश पटेल के खिलाफ ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के पालकों ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में शिक्षक पर शैक्षणिक दायित्वों में घोर लापरवाही के साथ-साथ एक मासूम छात्रा से छेड़छाड़ जैसे बेहद संगीन आरोप लगाए गए हैं।
पालकों व ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, शिक्षक कैलाश पटेल स्कूल समय में अध्यापन कार्य कराने के बजाय लगातार मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों के साथ बात-बात पर कथित रूप से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। शिक्षक के इस रवैये से स्कूल का शैक्षणिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है और बच्चों में भय व्याप्त है।
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब कक्षा 5वीं में अध्ययनरत एक छात्रा ने शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। छात्रा का आरोप है कि कॉपी चेक कराने के दौरान शिक्षक ने उसे कथित रूप से गलत नीयत से छुआ (बैड टच किया)। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सेवा समाप्ति जैसी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।























