छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का नया आदेश: ट्रांसफर की जानकारी 3 दिन में दें और तुरंत ऑनलाइन भेजें अंतिम वेतन प्रमाण-पत्र
कार्यालय जिला पंचायत जशपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत विकासखंड स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अनुसार योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।




- : कार्यालय जिला पंचायत जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”।
- आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2026, सायं 5:00 बजे तक।
- आवेदन भेजने का माध्यम: पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से। सीधे या ईमेल द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन भेजने का पता: कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.) पिन-496331।
छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा; दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू, 6 दिसंबर को होगी परीक्षा
पदों का विवरण:
| क्र. | पदनाम | स्वीकृत पदों की संख्या | मानदेय (प्रति माह) | शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव |
|---|---|---|---|---|
| 1 | क्षेत्रीय समन्वयक | 1 | ₹26,490 | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण, कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, तथा ग्रामीण विकास या आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव। |
| 2 | लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 1 | ₹23,350 | वाणिज्य विषय में स्नातक, कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा, एवं टैली सर्टिफिकेट। |

स्कूलों के मिड-डे मील और आंगनबाड़ियों के पोषण आहार में शामिल होंगे कोदो, कुटकी और रागी

नियम एवं शर्तें:
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ शासन के नियमोंनुसार आयु में छूट की पात्रता होगी)।
- निवास: आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची (शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर) तैयार की जाएगी।
- विस्तृत जानकारी: विज्ञापन से जुड़ी अन्य सभी शर्तें, आवेदन का प्रारूप और विस्तृत दिशा-निर्देश जिला जशपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर देखे जा सकते हैं।दो कृषि विस्तार अधिकारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


