CGPSC के नए अध्यक्ष की रेस में महादेव कावरे सबसे आगे: सरकार की सहमति के बाद राजभवन भेजी गई फाइल
प्रदेश के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में कामकाज को चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग तबादला आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर के विभिन्न आरटीओ दफ्तरों में पदस्थ करीब 59 क्लर्कों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद परिवहन महकमे के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से यह आधिकारिक परिवहन विभाग तबादला सूची जारी की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, तबादले की जद में आए कर्मचारियों में बड़ी संख्या ऐसे क्लर्कों की है, जो पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए थे। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण कामकाज की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसे देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।
आदेश के प्रमुख बिंदु और समय-सीमा:आरटीओ क्लर्क ट्रांसफर से जुड़े इस आदेश में विभाग ने समय-सीमा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है:
स्थानांतरित किए गए सभी 59 क्लर्कों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है।निर्धारित अवधि के भीतर नए कार्यालय में ज्वाइनिंग नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वर्षों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों की मोनोपॉली को खत्म करना और आम जनता के परिवहन संबंधी कार्यों को सुगम बनाना है।
प्रशासनिक स्तर पर लिए गए इस निर्णय को आरटीओ कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और कार्यसंस्कृति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग तबादला सूची के प्रभावी होने से अब प्रदेश के विभिन्न जिलों के परिवहन कार्यालयों में नई टीम के साथ कामकाज की गति तेज होने की उम्मीद है।



