स्कूलों के मिड-डे मील और आंगनबाड़ियों के पोषण आहार में शामिल होंगे कोदो, कुटकी और रागी

लापरवाही पर तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 पंचायत सचिव निलंबित
थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड: सितंबर में उछलकर 11.39% पर पहुंची WPI, खाद्य और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT26) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए दिव्यांगजनों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ कर दी गई है। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के प्रकरण क्र. WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश दिनांक 09.10.2026 के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रेषित शुद्धि पत्र के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन में सहायक शिक्षक पद के लिए B-Blind, D-Deaf और CP-Cerebral Palsy प्रकार की दिव्यांगता को शामिल किया गया है। इसके तहत अब इन श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 15.10.2026 (गुरुवार) है तथा अंतिम तिथि 30.10.2026 (शुक्रवार) को सायं 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य 31.10.2026 से 02.11.2026 को सायं 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। मंडल द्वारा यह परीक्षा राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। वहीं, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) आगामी 06.12.2026 (रविवार) को सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट्स vyapamcg.cgstate.gov.in एवं cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।


