दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने झारसुगुड़ा और चांपा में चल रहे अधोसंरचना विकास और चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी कार्यों के चलते 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक लिया ब्लॉक।
शादियों और यात्राओं के इस व्यस्त सीजन में रेल यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने झारसुगुड़ा और चांपा रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास और तकनीकी कार्यों के कारण SECR Trains Cancelled करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 26 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक कुल 23 दिनों के लिए 65 ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख एक्सप्रेस और लोकल गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग और देरी से चलेंगी।
क्यों बंद किया गया रेल परिचालन?
रेलवे प्रशासन के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के तहत 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत चांपा स्टेशन को जोड़ने और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का महत्वपूर्ण कार्य होना है। इसी के चलते 6 से 18 दिसंबर के बीच बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को ब्लॉक (रोक) का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच, 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को रायपुर के बजाय केवल कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।
रद्द रहने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
त्योहारी और वैवाहिक सीजन के दौरान रद्द रहने वाली कुछ प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियां इस प्रकार हैं:
-
हावड़ा-पुणे दुरंतो: हावड़ा-पुणे दुरंतो 26 नवंबर, 3, 7, 12, 14, 15 व 16 दिसंबर को और पुणे-हावड़ा दुरंतो 28 नवंबर, 5, 8, 14, 15, 16 व 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
-
इतवारी व टाटानगर रूट: इतवारी-टाटानगर 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक, टाटानगर-बिलासपुर 4, 5 व 7 से 15 दिसंबर तक तथा बिलासपुर-टाटानगर 5, 6 व 8 से 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी।
-
पुणे, सूरत व मुंबई रूट: सांतरागाछी-पुणे (5 व 12 दिसंबर), पुणे-सांतरागाछी (7 व 14 दिसंबर), मालदा टाउन-सूरत (5 व 12 दिसंबर), सूरत-मालदा टाउन (7 व 14 दिसंबर), कामाख्या-एलटीटी (5 व 12 दिसंबर) और एलटीटी-कामाख्या (8 व 15 दिसंबर) रद्द रहेंगी।
-
हटिया, दुर्ग व शालीमार रूट: हटिया-दुर्ग (8 व 10 दिसंबर), दुर्ग-हटिया (9 व 11 दिसंबर), हटिया-पुणे (7 व 11 दिसंबर), पुणे-हटिया (9 व 13 दिसंबर), शालीमार-भुज (5 व 12 दिसंबर), भुज-शालीमार (8 व 15 दिसंबर), एलटीटी-शालीमार (9, 10 व 14 दिसंबर) और शालीमार-एलटीटी (11, 12 व 16 दिसंबर) रद्द रहेगी।
-
बिहार, दक्षिण व अन्य रूट: चर्लपल्ली-दरभंगा, दरभंगा-चर्लपल्ली, तिरुपति-रक्सौल, रक्सौल-तिरुपति, रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर, सांतरागाछी-रानी कमलापति, गया-एलटीटी, एलटीटी-गया, और जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित रहेंगी।
लोकल और मेमू पैसेंजर सेवाएं भी ठप
रोजाना यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भी इस ब्लॉक के कारण भारी परेशानी होगी। बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू और रायपुर-कोरबा मेमू 6 से 17 दिसंबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं वापसी में रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरारोड-रायपुर मेमू और कोरबा-रायपुर मेमू 7 से 18 दिसंबर तक पटरी पर नहीं उतरेंगी। इसके अलावा बिलासपुर-गेवरारोड मेमू, बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर और रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को भी 7 से 18 दिसंबर तक कैंसिल किया गया है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
लंबी दूरी या फिर लोकल यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले SECR Trains Cancelled की नई लिस्ट और अपनी ट्रेन का स्टेटस एनटीईएस (NTES) ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए जरूर चेक कर लें, ताकि अनावश्यक दिक्कतों से बचा जा सके।



