Author: CG NOW DESK
भारी बारिश के चलते कल छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर: प्रदेशभर में लगातार मूसलाधार बारिश और मौसम के गंभीर मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कल, शनिवार 26 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रदेशभर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में भारी वृद्धि और आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी…
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीएसके (VSK) एप पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 196 शिक्षकों और कर्मचारियों का सितंबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया है. बिना जमीनी (भौतिक) सत्यापन के केवल ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूची में शामिल हैं मृत और सेवानिवृत्त शिक्षक जब विभाग द्वारा यह सूची जारी की गई, तो छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी असलियत सामने रखी।…
रायपुर : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब (चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’) के प्रभाव से पिछले 72 घंटों से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और राजिम क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश और पड़ोसी राज्य ओडिशा के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण इंद्रावती, महानदी, पैरी और शबरी समेत तमाम नदियां उफान पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। बस्तर संभाग में त्राहि-त्राहि, 300 से अधिक गांव घिरे बस्तर में बाढ़ का सबसे भीषण असर देखने को मिल…
रायपुर: राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को खतरे में न डालते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मौसम के बिगड़े मिजाज और बस्तर संभाग सहित कई जिलों में बीते दिनों से जारी बारिश के दौर को देखते हुए, छात्रहित में आगामी 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को कई जिलों में सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में एकदिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस दौरान होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है।जिलेवार स्थिति देखें धमतरी:…
सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता और लास्ट डेट बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्वयं के खर्च पर B.Ed, D.Ed या BTI प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शासकीय शिक्षकों की दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अपने निजी खर्च पर यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को दो अग्रिम वेतन वृद्धि पाने का कोई अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज यह निर्णय जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकल पीठ द्वारा रायपुर, गरियाबंद…
सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता और लास्ट डेट
पटना, 25 सितंबर बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बहुप्रतीक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE-4.0) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आज यानी 25 सितंबर 2026 से राज्य भर में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार के चौथे चरण (TRE-4) के तहत राज्यभर के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या bpsconline.bihar.gov.in…
कुनकुरी। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा आगामी 10 से 14 अक्टूबर तक कुनकुरी में हैप्पीनेस कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का कहना है कि “रोग रहित तन एवं तनाव रहित मन प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है”। इसी उद्देश्य को लेकर यह 5 दिवसीय विशेष हैप्पीनेस प्रोगाम कुनकुरी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुनकुरी के पास स्थित जीएडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सलियाटोली में आयोजित किया जाएगा। कोर्स का समय प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कोर्स के दौरान आध्यात्मिक गुरु…
₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है GST: मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर 18% टैक्स लगाने पर GST काउंसिल करेगी फैसला बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल रायपुर,25 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की बारिश ने राज्य स्तर पर सामान्य आंकड़े को छू लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 25 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार प्रदेश में अब तक 100.1% यानी शत-प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1 जून से 25 सितंबर की अवधि में राज्य में औसतन 1082.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बीते…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से शुरू होगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बैठक को लेकर सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, महीने के अंतिम दिन होने वाली इस कैबिनेट बैठक का एजेंडा बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में आगामी खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान खरीदी की…
भीषण सड़क हादसा: डीजे पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और मध्य क्षेत्र में बीते 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश और बैकवॉटर के चलते जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनारपाल के पास सड़क लबालब डूब गई है, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और दोनों ओर 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई हैं। मौके पर स्थिति संभालने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तैनात की गई है।…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
