शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 22 भारतीय भाषाओं में मिलेंगी 86 विषयों की नई किताबें;
परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन नियमों में भी होगा बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के लाखों छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर पर एक ऐतिहासिक सुधार होने जा रहा है। आगामी शैक्षणिक सत्र से NIOS नया पाठ्यक्रम 2027-28 लागू किया जाएगा, जिससे ओपन स्कूल के विद्यार्थी भी सीबीएसई (CBSE) और राज्यों के प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर आधुनिक पढ़ाई कर सकेंगे। करीब 12 साल बाद संस्थान पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी 86 विषयों के सिलेबस को पूरी तरह बदलने जा रहा है।
एनआईओएस के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी कि साल 2014 के बाद अब पाठ्यक्रम में यह व्यापक बदलाव किया जा रहा है, जिसके लिए विशेषज्ञ समितियां गठित हो चुकी हैं। यह एनआईओएस सिलेबस बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020 और एनसीएफ 2022) तथा एनसीईआरटी के मानकों के अनुरूप 22 भारतीय भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। वहीं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को नेशनल क्रेडिट एंड क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क 2023 (NCQF) पर आधारित रखा जाएगा।

कब मिलेंगी नई किताबें और क्या होगा खास? चूंकि एनआईओएस के छात्र नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते, इसलिए इन किताबों को शिक्षक और छात्र के बीच के संवाद (स्व-अध्ययन सामग्री) की शैली में तैयार किया जा रहा है:
-
किताबों का वितरण: पहली से आठवीं कक्षा (मुक्त बेसिक शिक्षा) की नई किताबें फरवरी या मार्च तक उपलब्ध हो जाएंगी, जबकि नौवीं से 12वीं तक की किताबें दूसरे चरण में नया सत्र शुरू होने से पहले आ जाएंगी।
-
12वीं में आयुर्वेद की पढ़ाई: नए सिलेबस में पहली बार 12वीं कक्षा के छात्रों को बुनियादी आयुर्वेद एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा, ताकि वे स्कूली स्तर पर ही करियर के विविध क्षेत्रों के प्रति जागरूक हो सकें।
-
रोजगारपरक कोर्स: नौवीं से 12वीं तक बाजार की मांग के अनुरूप रोजगार से जोड़ने वाले एक वर्षीय कौशल प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी जोड़े जा रहे हैं। (संबंधित खबर पढ़ें:
सिलेबस अपडेट होने के साथ ही परीक्षा के प्रारूप, स्कीम ऑफ स्टडी (लर्निंग आउटकम और दक्षता) तथा स्कीम ऑफ असेसमेंट के नियमों को भी नए सिरे से तय किया जाएगा। NIOS नया पाठ्यक्रम 2027-28 लागू होने से न केवल ओपन स्कूल के छात्रों की सीखने की क्षमता मजबूत होगी, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।



