Author: CG NOW DESK
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में डीजी (महानिदेशक), आईजी, डीआईजी से लेकर एआईजी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) सहित कई अहम विंग्स में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। प्रमुख अफसरों को मिली ये नई जिम्मेदारियां पवन देव: IPS अधिकारी पवन देव को नगर सेना (होमगार्ड) एवं अग्निशमन विभाग का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। जीपी सिंह: IPS अधिकारी जीपी सिंह को महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, द्वितीय मुख्य परीक्षा के परिणाम 13 अगस्त 2026 को घोषित किए गए थे। परिणामों के आधार पर अब संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देना सुनिश्चित करें। इस प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं: प्रवेश की अंतिम तिथि: छात्र-ה्रछात्राओं को संबंधित संस्थाओं में 27 अगस्त 2026 तक प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य…
जशपुर/रायपुर: राज्य के विद्यालयों में सांस्कृतिक चेतना और संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस वर्ष 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ‘संस्कृत सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् रायपुर द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश और कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। संस्कृत सप्ताह का आयोजन सावन मास की पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के तीन दिन पहले से लेकर तीन दिन बाद तक यानी 25 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित किया गया है।विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, वाद-विवाद, नाटक, संस्कृत कथा कहानी, संस्कृत भाषण, श्लोक पाठ, और…
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से होने वाली तृतीय श्रेणी (Group-3) और अन्य श्रेणियों की भर्तियों के नियमों में जो व्यापक संशोधन किया गया है, उसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है: 100 से अधिक नए पदों के लिए योग्यता तय सामान्य प्रशासन विभाग के नए संशोधन आदेश के तहत विभिन्न विभागों के 100 से ज्यादा नए पदों को भर्ती नियमों के दायरे में लाया गया है। पहली बार इन सभी पदों के लिए स्पष्ट रूप से न्यूनतम शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं तय कर दी गई हैं, जिससे भविष्य…
*इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला* *प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा रायपुर, 24 अगस्त 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV)) की बी.एस.सी. (कृषि) द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र (एजीसीएच 221) परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रोफेसर सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। *सुई और नुकीले औजार से छेदा लिफाफा, वीडियो बनाकर 11 हजार में…
, पत्थलगांव। पत्थलगांव क्षेत्र के तिलडेगा गांव में नल-जल योजना की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित सचिव और ग्राम सेवक को शिकायत की गई, लेकिन अब तक इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसका लाभ उन्हें नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। पानी के लिए…
“गाँव की गलियों से निकलकर AIIMS की ऊँचाइयों तक पहुँची नितेश की सफलता जशपुर जशपुर के ग्राम बघिमा के होनहार छात्र नितेश भगत, पिता श्री कालेश्वर भगत एवं माता श्रीमती निर्मला भगत, ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर AIIMS PG NEET 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गुरुजनों, ग्राम बघिमा सहित पूरे जशपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। नितेश भगत ने AIIMS भोपाल से MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाया और AIIMS PG NEET 2026 की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में उल्लेखनीय…
शिक्षक हित में सभी संगठनों को खुला निमंत्रण, टीईटी पीड़ित शिक्षकों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील रायपुर। छत्तीसगढ़ में टीईटी अनिवार्यता, सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के मुद्दे को लेकर शिक्षक साझा मंच ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर ‘सेवा सुरक्षा सह रक्षासूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ शिक्षक साझा मंच के अनिश्चितकालीन आंदोलन का भी आगाज होगा। शासन की सकारात्मक पहल नहीं होने पर बदला आंदोलन का कार्यक्रम शिक्षक साझा मंच के अनुसार…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की चाल खेती-किसानी और जलाशयों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रही है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 अगस्त 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से अब तक राज्य में औसतन 783.0 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह आंकड़ा राज्य की 10 वर्षों की औसत बारिश (791.1 मिमी) का लगभग 99 प्रतिशत है। राज्य के कुल 33 जिलों में से कई जिले जहां सामान्य से 50% से 68% तक अधिक वर्षा झेल रहे हैं, वहीं 14 जिले अब भी सूखे जैसी स्थिति और वर्षा की भारी कमी का…
रायपुर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के तीन प्रमुख शहरों—रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत कर दी गई है। इस नई स्वचालित व्यवस्था के जरिए अब राशन कार्ड धारक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय, बिना लंबी कतारों के, सटीक मात्रा में अनाज प्राप्त कर सकेंगे। आगामी दो वर्षों के भीतर इस तकनीक का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रेन एटीएम की खासियतें और कार्यप्रणाली 24×7 उपलब्धता: हितग्राही सप्ताह के सातों दिन और…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
