“गाँव की गलियों से निकलकर AIIMS की ऊँचाइयों तक पहुँची नितेश की सफलता
जशपुर
जशपुर के ग्राम बघिमा के होनहार छात्र नितेश भगत, पिता श्री कालेश्वर भगत एवं माता श्रीमती निर्मला भगत, ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर AIIMS PG NEET 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गुरुजनों, ग्राम बघिमा सहित पूरे जशपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
नितेश भगत ने AIIMS भोपाल से MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाया और AIIMS PG NEET 2026 की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत, निरंतर अध्ययन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।यह जशपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है ।























