,
पत्थलगांव। पत्थलगांव क्षेत्र के तिलडेगा गांव में नल-जल योजना की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित सचिव और ग्राम सेवक को शिकायत की गई, लेकिन अब तक इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसका लाभ उन्हें नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। पानी के लिए ग्रामीणों को दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया है और कई बार शिकायत की, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तिलडेगा गांव में नल-जल व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।























