Author: CG NOW DESK

विशेष राजनीतिक विश्लेषण: हाल ही में संपन्न हुए तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका दिया है। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के खाते में सिर्फ गुजरात की मांजलपुर सीट ही आई, जहाँ सतीश पटेल ने जीत दर्ज की। हालांकि उपचुनावों से कोई स्थाई राष्ट्रीय ट्रेंड तय नहीं होता, लेकिन इन नतीजों और वोट शेयर में आई गिरावट ने सत्ताधारी दल के साथ-साथ पारंपरिक विपक्षी दलों के लिए भी कई गहरे संदेश दिए हैं। बांकीपुर: बीजेपी…

Read More

 नई दिल्ली: राजधानी में लावारिस कुत्तों के प्रबंधन और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दिनेश मेहता और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने नगर निगम दिल्ली (MCD) और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) को राजधानी के प्रत्येक वार्ड में कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस योजना को फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाए। व्यापक प्रचार-प्रसार और प्लेकार्ड लगाने के निर्देश अदालत ने एमसीडी को फटकार लगाते…

Read More

राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कनेक्शन का लोड (स्वीकृत क्षमता) बढ़ाने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी उपभोक्ता के परिसर में लगातार तीन महीने तक स्वीकृत सीमा से अधिक बिजली की खपत होती है और कंपनी द्वारा स्वतः लोड बढ़ाया जाता है, तो उसका अतिरिक्त शुल्क तुरंत अगले महीने के बिल में नहीं जोड़ा जाएगा। यह राशि अब सीधे दिसंबर के बिजली बिल में समायोजित (Adjust) की जाएगी। अचानक भारी-भरकम बिल से मिलेगी मुक्ति विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से उपभोक्ताओं…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया फॉर्मूला: अब सोसाइटियों में ही होगा ‘एग्री-स्टैक’ पंजीयन,एकीकृत किसान पोर्टल की छुट्टी ,31 अक्टूबर तक का मिला समय, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल…

Read More

 छत्तीसगढ़ के 1.60 लाख शिक्षक (LB) संवर्ग को बड़ा झटका, 2018 से पहले की सेवा पेंशन के लिए अमान्य; सरकार ने खारिज की मांग छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आगामी खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए अब किसानों को राज्य सरकार के ‘एकीकृत किसान पोर्टल’ में अलग से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इस बार सभी श्रेणी के किसानों को केंद्र सरकार के ‘एग्री-स्टैक’ (AgriStack) पोर्टल में ही अपना पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी कलेक्टरों, खाद्य संचालकों…

Read More

Monsoon Health Update: बारिश में डेंगू ही नहीं, ये 5 बीमारियां भी हैं खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय  रायपुर: दो सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर आज पूरे छत्तीसगढ़ के पटवारी सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेशभर के सभी जिला व तहसील मुख्यालयों में पटवारियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से पटवारियों ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने तथा विभिन्न भर्ती बैचों के वेतन निर्धारण में व्याप्त गंभीर विसंगतियों…

Read More

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम की अनिश्चितता और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रदेश के सभी पात्र किसान अब 14 अगस्त 2026 तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा आसानी से करा सकेंगे। पूर्व में इसके लिए 31 जुलाई की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ सुरक्षा कवच कृषि विभाग के उप संचालक टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि मौसम के अप्रत्याशित बदलाव और कृषि जोखिमों…

Read More

    बिलासपुर  डिजिटल इंडिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को हाई-टेक बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला नया इतिहास रचने जा रहा है। राशन दुकानों में लगने वाली लंबी कतारों, कम राशन मिलने की शिकायतों और घंटों के इंतजार से अब कार्डधारकों को हमेशा के लिए आजादी मिलने वाली है। बिलासपुर के पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के समीप राज्य के पहले अत्याधुनिक ‘ग्रेन एटीएम’ (Grain ATM) की सफल स्थापना कर ली गई है। तय समयसीमा (31 जुलाई) से पहले स्थापित हुआ यह ऑटोमैटिक अनाज वितरण सिस्टम अब पूरी तरह तैयार है। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से…

Read More

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज, 3 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान पटवारी कामकाज ठप रखकर तहसील मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ के इस आंदोलन के कारण आज राज्यभर के तहसील कार्यालयों में सीमांकन, नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहने की संभावना है। अधिकारियों को सौंपी गई पूर्व सूचना आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार, तहसील पटवारी संघों द्वारा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व – SDO) को सामूहिक अवकाश और धरना-प्रदर्शन की पूर्व सूचना ज्ञापन…

Read More

   महासमुंद   छत्तीसगढ़ में बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में आ खड़ी हुई है। महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच 8 अपचारी बालक खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से भी बच्चों के भागने की बड़ी घटना सामने आई थी। अब महासमुंद में हुई इस पुनरावृत्ति ने…

Read More