Author: Faizan Ashraf
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून के आगमन का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। जून महीने का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में गर्मी और तपिश का असर कम नहीं हो रहा है, बल्कि तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम प्रणालियों के असर से राज्य के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा क्षेत्र में राहत की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका (ट्रफ) के प्रभाव से सरगुजा संभाग के जिलों में लगातार बारिश की गतिविधि देखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों का…
लेट पेमेंट पर अब फ्लैट जुर्माना नहीं, रोज के हिसाब से चलेगा पेनल्टी मीटर; छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से लागू होगा नया बिजली टैरिफ बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी शासकीय सेवक को निलंबित करने के 90 दिनों के भीतर विभाग द्वारा आरोप पत्र (चार्जशीट) नहीं सौंपा जाता है, या फिर उसके निलंबन की अवधि को कानूनी रूप से आगे नहीं बढ़ाया जाता, तो ऐसा निलंबन कानूनन स्वतः ही समाप्त माना जाएगा। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल…
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली: घरेलू, व्यावसायिक और कृषि पंपों के बढ़े दाम; नियामक आयोग का फैसला रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया है। आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहे इस आदेश में आयोग ने केवल बिजली की दरों में ही संशोधन नहीं किया है, बल्कि राज्य के इतिहास में पहली बार बिलिंग और पेनल्टी सिस्टम में एक बड़ा और पारदर्शी बदलाव किया है। इस नए फैसले से जहां एक तरफ लेट पेमेंट करने वाले लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी,…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत और ‘शाला प्रवेश उत्सव’ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 16 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले नए सत्र को गरिमामयी और छात्रहितकारी बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस आदेश के तहत विद्यालय प्रबंधन को प्रवेश उत्सव से पूर्व स्कूलों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और परिसर को बच्चों के अनुकूल सजाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, शाला त्यागी और अनियमित बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को घर-घर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को जून के महीने में एक बड़ा झटका लगा है। राज्य में आगामी 1 जुलाई से बिजली की दरों में बढ़ोतरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी है। आयोग के सदस्य विनोद गनोदवाले और अजय सिंह की मौजूदगी में इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की गई। नए नियमों के मुताबिक, सबसे ज्यादा असर घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों पर पड़ने वाला है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए दरों में 50 पैसे प्रति यूनिट…
(उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा) अंबिकापुर, 15 जून को सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवादित भूमि पर धान बुआई को लेकर हुए संघर्ष में एक किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिलमा चिटकाही निवासी श्रीमती धनेश्वरी पैंकरा और भुवनेश्वर पैंकरा के बीच लंबे समय से विवादित कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। धनेश्वरी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में आगामी जुलाई का महीना बेहद सरगर्म रहने वाला है। विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पांच दिनों तक चलने वाले इस संक्षिप्त लेकिन बेहद महत्वपूर्ण सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। पांच दिवसीय इस सत्र में विपक्ष सरकार को कई जनहित और समसामयिक मुद्दों पर…
प्रयागराज। स्थानीय रेडिसन होटल में ‘आबकारी टाइम्स’ द्वारा 12 जून 2026 को आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘उत्तर प्रदेश लिकर रिटेलर्स अवार्ड 2026’ का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रयागराज के आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, भारी संख्या में सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारियों, देश की प्रतिष्ठित मदिरा कंपनियों के प्रतिनिधियों और जनपद के प्रमुख लाइसेंसी मदिरा व्यवसायियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और शानदार ड्रम परफॉर्मेंस के साथ हुई। समारोह में मदिरा जगत की अग्रणी कंपनियों जैसे एडीएस, ग्लोबस, मेडुसा, आरजीएस डिस्टिलरी, गुड ड्रॉप वाइन और मधुशाला ने प्रायोजक और अवार्ड प्रदाता के…
**रायपुर:** छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक धारदार बनाने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रही है। राजधानी रायपुर के समीप अभनपुर स्थित मंगल भवन में 21 जून से दस दिवसीय संगठन सृजन अभियान और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति है, जो न केवल प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि सभी जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित करेंगे। एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा पीसीसी और सभी जिला अध्यक्षों को…
(उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा) सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला सहनपुर गांव में शनिवार सुबह हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। *मंदिर में घुसकर बजरंगबली की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान* घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। *ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया* पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
