रायपुर:
दीपावली के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) व महंगाई राहत (DR) को लेकर मांग तेज हो गई है। ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन’ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के समान 2 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता एरियर सहित तत्काल स्वीकृत करने की मांग की है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन स्तर पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी मंत्रालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
वाहन चालकों के लिए अंतिम चेतावनी: छत्तीसगढ़ में HSRP लगवाने का आखिरी मौका, खुद सरकारी गाड़ियां ही तोड़ रही हैं नियम
केंद्र से 2% पीछे राज्य के कर्मचारी
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए प्रदान किया जा रहा है। इस तरह राज्य के शासकीय सेवक केंद्र की तुलना में 2 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता पा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रतिमाह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
कंप्यूटर बेस्ड टीईटी परीक्षा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं ….. शिक्षक संगठन की दो टूक ….. प्रांतध्यक्ष जाकेश साहू बोले… परीक्षा का शेड्यूल जारी करने से पहले प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाए सरकार
दिवाली पूर्व भुगतान और एरियर की मांग
फेडरेशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि आगामी दिनों में दीपावली का प्रमुख त्योहार है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते का आदेश अविलंब जारी करना चाहिए। इसके साथ ही जब से केंद्र ने यह दर लागू की है, तब से लेकर अब तक की देय एरियर राशि का एकमुश्त भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए।
NH-53 पर भीषण हादसा: संबलपुर से लौट रही कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौत और तीन घायल
मंत्रालय घेराव की चेतावनी
कमल वर्मा ने दो टूक कहा कि यदि राज्य सरकार दीपावली से पूर्व कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में त्वरित और सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेश भर के अधिकारी-कर्मचारी लामबंद होकर मंत्रालय का घेराव करेंगे। उन्होंने शासन से आग्रह किया है कि त्योहार की खुशियों को देखते हुए बिना किसी विलंब के 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का औपचारिक आदेश जारी किया जाए।


