छत्तीसगढ़ में विभागीय शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। जगदलपुर सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।
दोनों माध्यमों का विकल्प: टीचर्स एसोसिएशन ने बस्तर जैसे दूरस्थ अंचलों और तकनीकी रूप से असहज शिक्षकों की समस्याओं (जैसे नेटवर्क फेल होना और सर्वर डाउन होना) को ध्यान में रखते हुए ओएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा की मांग की थी, जिस पर मंत्री ने दोनों माध्यमों (ऑनलाइन व ऑफलाइन) से परीक्षा कराने की बात कही।
- दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिले 2% लंबित DA और एरियर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने CM साय और वित्त मंत्री को लिखा पत्र; मंत्रालय घेराव की चेतावनी
- किन्हें देना होगा TET: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, जिन शिक्षकों की सेवा 5 साल से कम बची है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी विभागीय शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जा रही है।: प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा पैटर्न के अलावा शिक्षकों की कमी और पदोन्नति (प्रमोशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी शिक्षा मंत्री से चर्चा की।
- धान खरीदी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: टोकन से कम धान लाए तो बचा हुआ रकबा हो जाएगा लैप्स; बायोमीट्रिक सत्यापन और एग्रीस्टैक ट्रैकिंग अनिवार्य
इस प्रतिनिधिमंडल में संभागीय अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष लूदरसन कश्यप, राजेश गुप्ता, मोहम्मद ताहीर शेख, तुलादास मानिकपुरी, गजराज सिंह, रामप्रसाद ठाकुर, ओमप्रकाश पटेल और मनीष ठाकुर समेत कई अन्य शिक्षक शामिल रहे।


