भारतीय इतिहास और राजनीति में राजघरानों की पहचान अक्सर उनके महलों और वैभवशाली जीवन से की जाती है, किंतु छत्तीसगढ़ का जशपुर राजपरिवार इस परिपाटी से इतर अपनी लोक-सेवा, अटूट धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के लिए संपूर्ण देश में विशिष्ट स्थान रखता है।

इसी गौरवशाली परंपरा और ओजस्वी विरासत के नए प्रतीक बनकर उभरे हैं – कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव। उनके व्यक्तित्व को यदि चंद शब्दों में पिरोया जाए, तो वह सटीक बैठता है: “जन्म से राजपुत्र, कर्म से फ़कीर।”

संस्कारों की अमिट थाती और वैचारिक सुदृढ़ता
जशपुर की पावन धरा पर 12 नवंबर 2001 को जन्मे विजय आदित्य की रगों में वह प्रखर साहस और राष्ट्रधर्म प्रवाहित है, जिसने धर्मांतरण के षड्यंत्रों के विरुद्ध ‘आवाज बुलंद की और जन जागरण और हिंदुत्व सम्मेलन भी किया.

जन-जन के प्रिय विक्रमादित्य सिंह जूदेव एवं श्रीमती जया सिँह जूदेव के सुपुत्र जिन्हें विरासत में केवल राजसत्ता नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग की रक्षा और सेवा का भारी दायित्व मिला है।

रायपुर के प्रतिष्ठित राजकुमार कॉलेज से प्राप्त शिक्षा ने उनके भीतर अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार तो रचे ही, लेकिन उनकी वास्तविक पाठशाला जशपुर के वे सुदूर गांव और बीहड़ पगडंडियां बनीं, जहाँ वे आज भी आम जनमानस के बीच एक सच्चे जनसेवक के रूप में खड़े नजर आते हैं।
जशपुर का नया Food Destination! टिफिन से लेकर स्पेशल ऑर्डर तक, सब कुछ एक जगह

खेल के मैदान से फिटनेस के आइकॉन तक
विजय आदित्य का जीवन राजसी सुख-सुविधाओं का विलास न होकर कठोर परिश्रम और कर्मठता की जीवंत गाथा है। जब वे फुटबॉल के मैदान पर उतरते हैं, तो एक राजकुमार नहीं, बल्कि माटी से जुड़े एक ऊर्जावान खिलाड़ी होते हैं, जो गांव-गांव के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलते हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि खेल मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसके साथ ही, फिटनेस के प्रति उनका जुनून आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वे स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रखते हुए यह संदेश देते हैं कि एक स्वस्थ और मजबूत युवा ही एक सशक्त राष्ट्र का आधारशिला रख सकता है।

सनातन संस्कृति के संवाहक और हिंदुत्व की अलख
उनका सबसे गहरा और प्राणप्रिय जुड़ाव अपनी सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म से है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तृतीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक के रूप में उनका वैचारिक आधार अत्यंत परिपक्व और सुदृढ़ है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने जशपुर के आदिवासी वनांचलों में सनातन धर्म की अलख को घर-घर तक पहुँचाया है।

चाहे मंदिरों का जीर्णोद्धार हो, पवित्र कलश यात्राएं हों या धर्म जागरण का कोई अन्य अनुष्ठान—विजय आदित्य सदैव अगली पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व करते हैं। हिंदुत्व की रक्षा को उन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च मिशन बना लिया है, ताकि कोई भी भटका हुआ व्यक्ति अपनी मूल जड़ों और संस्कृति से विमुख न हो।

सांगतिक क्षमता और राजनीतिक कुशलता
उनकी राजनीतिक सक्रियता मात्र पद या प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर परिवर्तन लाने का माध्यम है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक कुशल रणनीतिकार की भांति गांव-गांव में कैंप लगाए और अथक जनसंपर्क किया। छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पक्ष में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में उनके धुआंधार प्रचार ने राजनीतिक गलियारों में उनकी सांगठनिक क्षमता और जन-स्वीकार्यता का लोहा मनवा दिया। वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष के रूप में वे जशपुर की ऊर्जावान युवा शक्ति को एक रचनात्मक और सकारात्मक दिशा दे रहे हैं।

भविष्य का क्षितिज: संकल्प और जनभावना
विजय आदित्य सिंह जूदेव के सपने विशाल और स्पष्ट हैं। वे जशपुर के आदिवासी और दूरस्थ अंचलों में आधुनिक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना चाहते हैं, स्थानीय खेल प्रतिभाओं विशेषकर फुटबॉल को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाना चाहते हैं और हर युवा को आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं।

उनका जीवन इस चिर-सत्य का प्रमाण है कि राजा वह नहीं जो महलों में राज करे, बल्कि सच्चा राजा वह है जो जनता के दिलों पर राज करे। महलों के सुख-त्याग कर समाज के उत्थान के लिए धूल और धूप में तपने को तत्पर विजय आदित्य, जशपुर के भविष्य की वह प्रदीप्त उम्मीद हैं, जो अपनी माटी की जड़ों से जुड़े रहकर
जो अपनी माटी की जड़ों से जुड़े रहकर आसमान छूने का अदम्य साहस रखते हैं।







