जशपुरनगर।
पढ़ाई, नौकरी और व्यस्त दिनचर्या के बीच रोजाना घर जैसा ताजा और स्वादिष्ट भोजन मिलना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जशपुरनगर में ‘टेस्ट ऑफ जशपुर – टिफिन सेवा’ के माध्यम से लोगों को घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

इस टिफिन सेवा में कम मसाले और कम तेल से तैयार भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, अकेले रहने वाले व्यक्तियों और परिवारों के लिए दैनिक टिफिन की सुविधा उपलब्ध है।
घर ऑफिस तक मिलेगी डिलीवरी
टेस्ट ऑफ जशपुर की ओर से घर, ऑफिस, बैंक, हॉस्टल और होटल रूम तक भोजन पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा पिकनिक, जन्मदिन समारोह और मीटिंग जैसे विशेष अवसरों के लिए भी भोजन के ऑर्डर लिए जाते हैं।

भोजन में चावल, रोटी, दाल, सुखी गीली सब्जियां, सलाद और अन्य घरेलू व्यंजनों के साथ अलग-अलग दिनों में विविधता रखने का प्रयास किया जाता है। विशेष मांग पर वेज और नॉनवेज व्यंजन भी बना कर उपलब्ध कराए जाते हैं।

2 किलोमीटर तक मुफ्त डिलीवरी
सेवा की एक खास सुविधा यह है कि जशपुरनगर में 2 किलोमीटर तक मुफ्त डिलीवरी दी जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक सुविधाजनक तरीके से ताजा भोजन पहुंचाना है।

टेस्ट ऑफ जशपुर का संदेश है— ‘मां के हाथ जैसा स्वाद, अब आपके द्वार।’
जशपुरनगर में गर्ल्स कॉलेज के पास, बसंत विहार क्षेत्र से संचालित इस सेवा के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 6263687276, 8770865372 पर संपर्क कर सकते हैं।
टेस्ट ऑफ जशपुर – स्वाद भी, सेवा भी और घर जैसा अपनापन भी।




