रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन, 24 अक्टूबर को वे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को मजबूती देने का मंत्र देंगे।
अब चूक ड्राइवर की, तो जान बचाएगी कार: झपकी आते ही कांपेगी सीट, सामने खतरा दिखा तो खुद लग जाएगा ब्रेक
झारखंड प्रदेश भाजपा की यह कार्यसमिति बैठक दो दिनों तक चलेगी। इस बैठक के एजेंडे में राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करना शामिल है। बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों के साथ-साथ संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी गहन मंथन किया जाएगा।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में जिलों की राजनीतिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


