लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य,

फोटो:-आकाश सोनी,जशपुर लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्तूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा होगा।छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व को कई नामों से जाना जाता है। जैसे डाला छठ, सूर्य षष्ठी और छठ पूजा के नाम से जाना जाता है। छठ का त्योहार मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा और उपासना का त्योहार है। इसमें व्रत रखने वाला व्यक्ति 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखता है और अपनी संतान की लंबी आयु और अरोग्यता के लिए छठी माता से आशीर्वाद प्राप्त करता है। आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनाया जाता है और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन अर्घ्य देने से पूर्व घाट पर सायं काल में बांस की टोकरी में छठ पूजा में शामिल सभी पूजा सामग्री, फल और पकवान आदि को अर्घ्य के सूप में सजाया जाता है और इसके बाद अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देता हैं। अर्घ्य के समय सभी लोग पवित्र नदी या घाट के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं और छठ के प्रसाद से भरे हुए सूप से छठी मइया की पूजा की जाती है। छठ पूजा: संध्या अर्घ्य का समय छठ पूजा का तीसरा दिन ( 30अक्तूबर 2022) (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय: सायं 5:38 पर

*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं*

विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी, मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैगा युवाओं को सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र

विदेशी मेहमान छतीसगढ़ आने के लिए अपने देशों से हुए रवाना,राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 9 देशों के कलाकार बिखेंरेगे अपने नृत्य की छटा

छठ पूजा का दूसरा दिन आज, खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला महाव्रत

*राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में दिखेगी देश-विदेश के जनजातियों के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली, नृत्य की झलक*

*छत्तीसगढ़ लगातार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा पुरस्कृत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को मिला राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच सिल्वर अवार्ड*

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा

जुआ रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस स्टाफ के साथ गाली गलौज व मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर नगर मे आरोपी का निकाला गया जुलूस....

*शराब पीने से मना करने पर अपने ही सास का हत्या करने वाले घरजमाई आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
Showing page 379 of 398
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा
