कान के परदे फाड़ने वालों की खैर नहीं! छत्तीसगढ़ में आया ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’, बिना अनुमति डीजे बजाया तो सीधे जेल और भारी जुर्माना
रायपुर । विभागीय टीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर साझा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षा सचिव एवं डीपीआई संचालक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के मद्देनजर विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित पहल किए जाने का अनुरोध किया।
परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर परमिट तक सब हुआ महंगा,बस परमिट में 4 गुना वृद्धि
साझा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान विभागीय टीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि विभाग सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है और इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि विभागीय टीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर हुई चर्चा से सकारात्मक संकेत मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
पुरानी पेंशन स्कीम के लिए 5 अक्टूबर को रायपुर में महारैली, 12 संगठनों ने खोला संयुक्त मोर्चा
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर,कौशल अवस्थी, उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख प्रदेश सचिव राजू टंडन, कोषाध्यक्ष शेषनाथ पांडे जी, संगठन मंत्री हेम कुमार साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि विभाग सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करने की दिशा में तैयारी कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में औपचारिक निर्णय और परीक्षा कार्यक्रम सामने आने की उम्मीद है।























