भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह मौसमी प्रणाली तेजी से शक्तिशाली होकर गंभीर चक्रवाती तूफान और फिर ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ (Very Severe Cyclonic Storm) का रूप ले सकती है। इसके 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की प्रबल आशंका है।
तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। चक्रवात की आशंका के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 28-29 अक्तूबर को होने वाला ओडिशा दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति अब 4 और 5 नवंबर को ओडिशा का दौरा करेंगी।
लोहरदगा – जशपुर – कोरबा रेल लाइन : DRM के दौरे से झारखंड-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले इस मेगा रेल प्रोजेक्ट पर तेज होने की उम्मीद
140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में यह डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में केंद्रित है। यह अंडमान के श्री विजयपुरम से 510 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम और विशाखापत्तनम से करीब 820 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
26 अक्तूबर तक यह चक्रवाती तूफान और 27 अक्तूबर तक गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है। 28 अक्तूबर की सुबह यह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार कर सकता है।लैंडफॉल के दौरान 115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यूट्यूब का बड़ा अपडेट: अब लिखकर तैयार कर सकेंगे अपनी मनपसंद वीडियो फीड, होम टैब का डिजाइन भी बदला
आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्तूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर हालात की समीक्षा की और तटीय व निचले इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने और तट पर लौटने की सख्त हिदायत दी गई है।
-
26 अक्तूबर: तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आंधी और बिजली गिरने के आसार।
-
27-28 अक्तूबर: तटीय क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट।
-
29 अक्तूबर: कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान।
छत्तीसगढ़ क्राइम राउंडअप: रेड नदी में 4 की जलसमाधि, तेज रफ्तार का कहर, छात्र का अपहरण, 30 किलो गांजा जब्त और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
देश के अन्य राज्यों पर भी असर
तूफान के प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में भी मौसम बदलेगा।हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी व ओलावृष्टि दर्ज की गई है।
28 और 29 अक्तूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।29-30 अक्तूबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी राजस्थान में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।


