पिछले छह घंटों में 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए तूफान अब तट से टकरा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में इसकी बाहरी बारिश वाली पट्टियां तट से टकराती दिख रही हैं। तूफान के गोपालपुर के पास नरसापुर और पुरी के बीच तट पार करने की संभावना है।
लैंडफॉल के दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी है। पुरी और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इछापुरम तट पर समुद्र उग्र हो गया है और ऊंची लहरें उठ रही हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा से हटाई रोक, 2,292 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
20 नवंबर को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जहां तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 21 नवंबर से बारिश में कमी आएगी, हालांकि 22 और 23 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और संवेदनशील स्वास्थ्य संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा जाए।
अस्पतालों में जरूरी दवाइयां, ऑक्सीजन, जीवनरक्षक उपकरण और आपातकालीन चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रहे।
बिजली गुल होने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर, पावर बैकअप और ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए।
एंबुलेंस और आपातकालीन परिवहन सेवाओं को सक्रिय रखकर त्वरित रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सांस फूलना और लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, COPD फेफड़ों को अंदर ही अंदर पहुंचाती है नुकसान
जलभराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और मोबाइल मेडिकल टीमें तैयार रहें।
अस्पताल की छतों, जल निकासी व्यवस्था और विद्युत व चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण कर तत्काल सुधार किया जाए।
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन के साथ समन्वय बनाकर त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए।
किसी भी आपात स्थिति, नुकसान या मरीजों की संख्या बढ़ने की जानकारी तुरंत राज्य स्तर पर भेजी जाए।



