होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ravindra thwaitJanmdinHeat waveVijay adity singh JudevLiquorHolika Dahan

विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, प्रदेश प्रभारी झा बोले- लागू करेंगे दिल्ली मॉडल

Featured Image

admin

Updated At: 05 Feb 2023 at 01:15 PM

छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर भी है। पार्टी ने इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली विधायक संजीव झा दौरे पर हैं। इस दौरान जांजगीर-चांपा पहुंचे विधायक संजीव झा ने कहा कि, अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो यहां पर भी दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में जिसकी भी सरकार रही, भ्रष्टाचार किया प्रदेश प्रभारी झा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चारागाह बना दिया है। गांव, गरीब, किसान और बेरोजगारों के हित में काम करने का झांसा देकर लूट करते हैं। यहां प्राकृतिक संसाधन और खनिज का भंडार है। इसके बाद भी यहां ना तो गांव का विकास हो रहा है और ना ही किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, जिसकी भी सरकार बन बनती है सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देते हैं। तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि, इस बार छत्तीसगढ़ मे दिल्ली मॉडल लागू करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे संपर्क में संजीव झा ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ कि राजनीति मे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। चुनाव से पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, अभी प्रदेश भर मे जा कर लोगों से उनकी प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसके बाद रायपुर मे बड़ी जनसभा कर राज्य सरकार के पांच साल के कार्यकाल के भ्र्ष्टाचार और भाजपा के 15 सालों में हुए घोटालो को जनता के बीच रखेंगे। कहा कि, प्रदेश कि जनता दोनों पार्टी से परेशान है। आप की ओर एक मजबूत और सशक्त सरकार लाने की चाहत में देख रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement