होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ravindra thwaitJanmdinHeat waveVijay adity singh JudevLiquorHolika Dahan

एप्पल भारत में पहली बार बनाएगी अलग बिक्री क्षेत्र, कैंपा 50 साल बाद फिर हुआ लॉन्च

Featured Image

admin

Updated At: 10 Mar 2023 at 07:28 PM

एप्पल भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। यह भारत पर ज्यादा फोकस करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के प्रबंधन में बदलाव कर रही है। पहली बार कंपनी में भारत को एक अलग सेल्स रीजन (बिक्री क्षेत्र) बनाया जा रहा है एप्पल इसी साल देश में पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी है। कंपनी भारत में अपने प्रमुख आशीष चौधरी को प्रमोट कर रही है। अब वे सीधे एप्पल के प्रोडक्ट बिक्री के प्रमुख माइकल फेंगर को रिपोर्ट करेंगे। पिछली तिमाही में भारत में कंपनी की बिक्री 5 फीसदी घटी थी। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के परिणाम के अवसर पर कहा कि एप्पल भारतीय बाजार पर बहुत जोर दे रही है। भारत में उसी तरह काम किया जा रहा है जैसे उसने पहले चीन में किया था। कोला सेगमेंट में देशी ब्रांड कैंपा 50 साल बाद फिर से लॉन्च हुआ है। इस बार रिलायंस ने तीन प्रकार के पेय उतारे हैं। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. ने शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को उतारा है। कैंपा 1977 में लॉन्च हुआ था। लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज ने कहा है कि वह एक अप्रैल से गाड़ियों की कीमतें 2 से 12 लाख रुपये तक यानी 5% तक बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि विदेशी विनिमय पर असर होने से उसे तीन महीने में दूसरी बार भाव बढ़ाना पड़ रहा है। पावर ग्रिड के बोर्ड ने बॉन्ड्स के जरिये 900 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसका मूल आकार 300 करोड़ रुपये का होगा और इसमें 600 करोड़ रुपये तक जुटाने का विकल्प होगा। यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। बैंकों का सकल बुरा फंसा कर्ज यानी एनपीए 31 मार्च, 2024 तक एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच सकता है। यह 0.90 फीसदी कम होकर पांच फीसदी से भी नीचे जा सकता है। एसोचैम और क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च, 2018 में इसका स्तर 16% तक पहुंच चुका था जो कि अब आगे जाकर कम होगा। सेबी ने धोखाधड़ी करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये तक के इनाम की शुरुआत की है। इसे दो चरणों में दिया जा सकता है जिसमें अंतरिम और अंतिम होगा। गुरुवार को सेबी ने कहा, अंतरिम पुरस्कार राशि उस परिसंपत्ति के मूल्य के 2.5% या पांच लाख से अधिक नहीं होगी जिसके संबंध में जानकारी मिलेगी। अंतिम पुरस्कार राशि वसूल की गई बकाया राशि के 10% या 20 लाख में जो भी कम होगी उसे लागू किया जाएगा।  

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement