उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: : 23 मार्च को महापरीक्षा अभियान का आयोजन

Faizan Ashraf
Updated At: 23 Mar 2025 at 07:17 AM
Mega Examination Campaign in Jashpur on March 23
जशपुरनगर:
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 23 मार्च 2025 को महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिले के 08 विकासखंडों—जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव और बगीचा—में आयोजित होगी।
856 परीक्षा केंद्रों पर होगा आयोजन
इस अभियान के तहत जिले में 856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19,851 शिक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सफलता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर 08 निरीक्षण दलों का गठन किया गया है।
निरीक्षण दल की जिम्मेदारी
जिला निरीक्षण दल का नेतृत्व नरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक सह जिला परियोजना अधिकारी करेंगे। विभिन्न विकासखंडों में निरीक्षण की जिम्मेदारी निम्न अधिकारियों को दी गई है:
दुलदुला एवं कुनकुरी: एम. जेड. यू. सिद्दकी, प्राचार्य, डाइट जशपुर
मनोरा: सरोज संगीता भोई, वरिष्ठ संकाय सदस्य, डाइट जशपुर
जशपुर: गोपाल राम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
कांसाबेल: दुर्गेश देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
फरसाबहार: विनोद पैंकरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
पत्थलगांव: मनीराम यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
बगीचा: मनीराम यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार
प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका दायित्व ग्राम साक्षरता केंद्रों के शिक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराना होगा।
महापरीक्षा अभियान की जानकारी कोटवारों द्वारा मुनादी कराकर दी गई है। इसके अतिरिक्त—
घर-घर संपर्क अभियान के तहत हल्दी-चावल देकर आमंत्रण (नेवता) दिया गया।
दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाई गई।
शिक्षा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
यह राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान जन-जन को साक्षर बनाने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशासन ने सभी शिक्षार्थियों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement